राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश भूमि का नक्शा, खसरा, खतौनी की जानकारी कंप्यूटरीकृत कर दी गई है| इसमें निशुल्क भूमि की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं| अब नागरिक http://mpbhulekh.gov.in के नए पोर्टल पर जाकर जानकारी ले सकते हैं| इसे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी से बचने के लिए किया गया है|
इसमें भूमि का नक्शा, खसरा, खतौनी मध्य प्रदेश भूलेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं| अब नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी| यह जानकारी सीएससी सेंटर में जाकर भी ले सकते हैं| हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको यह बताएंगे कि किस तरह आप भूमि की जानकारी ले सकते हैं| जिसकी जानकारी नीचे दिए गई है|
मध्य प्रदेश भूमि का नक्शा/खसरा/खतौनी ऑनलाइन देखें | Madhya Pradesh Land Map/Khasra/Khatauni Online Check
- इसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- http://mpbhulekh.gov.in इस वेबसाइट पर जाएं|
- सीधे जाने के लिए यहां क्लिक करें|
- इसके बाद आपको Free Services पर क्लिक करना होगा|
- अब खसरा/ बी-1/ नक्शा प्रतिलिपि पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा|
- इसमें अपना जिला, तहसील, रा.नि.म.( राजस्व निरीक्षक मंडल) ,पटवारी हल्का, गांव का चयन करें|
- इसके बाद भूमि के स्वामी/ खसरा नंबर का चयन करना होगा|
- फोटो में दिखाया गया कोड भरे|
- अब विवरण देखें पर क्लिक करें|
- इसके बाद खसरा/ बी-1/ नक्शा के विकल्प पर क्लिक करके प्रिंट आउट ले सकते है|
इसके अलावा खसरा, खतौनी, नक्शा इत्यादि की जानकारी अन्य माध्यमों से भी ले सकते हैं| जिसका वर्णन नीचे दिए गए वाक्यों में किया गया है|
मध्य प्रदेश भूलेख खसरा/खतौनी/नक्शा ऑनलाइन खोजें
- इसके लिए आपको http://landrecords.mp.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा|
- डायरेक्ट जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
- इसमें आपको नक्शा दिखाई देगा|
- अपने जिले के अनुसार नक्शे पर क्लिक करें|
- अब जिले से संबंधित अपनी तहसील का चुनाव करें|
- इसके बाद अपने गांव के हल्का, रा.नि.म.( राजस्व निरीक्षक मंडल) के साथ “चुने” पर क्लिक करें|
- अब विकल्प चुने में खसरा/ नक्शा, खतौनी, क्षेत्र संबंधित रिपोर्ट, भूमि का प्रकार इत्यादि का चुनाव कर सकते हैं|
- इसके बाद भूमि से संबंधित सारी जानकारी जैसे कि खसरा नक्शा खतौनी को देख सकते हैं|
- इसे (PDF) प्रारूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं|
Madhya Pradesh Yojana :- मध्य प्रदेश की अन्य किसी योजना के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें|
मध्य प्रदेश भू-अभिलेख के लाभ
- इसमें सरकारी कार्यालयों में चक्कर लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी|
- आम नागरिकों को मध्य प्रदेश भूलेख तहत समय की बचत भी होगी|
- घर बैठे ही जमीन का ब्योरा ले सकेंगे|
- इसमें जमीन से संबंधित सारी जानकारी कंप्यूटरीकृत कर दी गई है|
इस योजना से संबंधित अन्य किसी सहायता के लिए विभाग में संपर्क कर सकते हैं|
इसके लिए यहां क्लिक करें|